अगले सत्र से 5वीं से 8वीं तक एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई

अगले सत्र से 5वीं से 8वीं तक एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई

प्रयागराज (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों को शैक्षिक सत्र 2027-28 से एनसीईआरटी की पुस्तकों से पढ़ाया जाएगा। प्रदेश के सवा लाख से अधिक प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों में इस व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है।

rajeshswari


बेसिक शिक्षा विभाग कक्षा 1 से 4 तक एनसीईआरटी की पुस्तकें पहले ही लागू कर चुका है। वर्तमान सत्र में कक्षा 4 में नई पुस्तकें लागू की गई हैं, जबकि कक्षा 1 से 3 तक एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पहले से संचालित है।
कक्षा 5 की हिन्दी, गणित, पर्यावरण अध्ययन, कला और उर्दू विषयों की पुस्तकों के साथ कक्षा 6 से 8 तक सामाजिक विज्ञान की पुस्तकों को उत्तर प्रदेश की स्थानीय आवश्यकताओं और शैक्षिक परिवेश के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। इसके लिए राज्य शिक्षा संस्थान तथा विभिन्न विषय विशेषज्ञों की टीम कार्य कर रही है।
विज्ञान एवं गणित की पुस्तकों का अद्यतन कार्य राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान, अंग्रेजी विषय का कार्य आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान तथा हिन्दी विषय की पुस्तकों का कार्य राज्य हिन्दी संस्थान वाराणसी में किया जा रहा है।
विशेषज्ञों द्वारा तैयार सामग्री को एससीईआरटी की संस्तुति के बाद बेसिक शिक्षा परिषद की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, एनसीईआरटी द्वारा विकसित नई पुस्तकों में उत्तर प्रदेश से संबंधित विषयवस्तु को शामिल करने के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं और चयनित सामग्री का समावेश किया जाएगा।

इसे भी पढ़े   नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाला युवक गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *