बेनियाबाग हरिजन बस्ती में सोते समय युवक की गोली मारकर हत्या

बेनियाबाग हरिजन बस्ती में सोते समय युवक की गोली मारकर हत्या

वाराणसी (जनवार्ता)। चौक थाना क्षेत्र के बेनियाबाग हरिजन बस्ती में सोमवार तड़के चारपाई पर सो रहे राजन नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके से पुलिस को दो खोखे भी मिले हैं।

rajeshswari

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजन की दो पत्नियां हैं। एक पत्नी मिर्जापुर के नारायणपुर में रहती है, जबकि दूसरी बेनियाबाग हरिजन बस्ती में रहती है। बताया जा रहा है कि आगामी 20 जून को दूसरी पत्नी के पुत्र की सगाई होनी है, जिसमें शामिल होने के लिए राजन नारायणपुर से बेनियाबाग आया था।

घटना के समय राजन अपने पुत्र के साथ चारपाई पर सो रहा था। हमलावर ने सोते समय उसे गोली मार दी, जबकि बगल में सो रहे पुत्र को घटना की भनक तक नहीं लगी। सूचना पर चौक पुलिस के साथ एडीसीपी काशी जोन वैभव बांगर भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।

इसे भी पढ़े   मूक-बधिर बच्चों का होगा निःशुल्क कॉकलियर इम्प्लांट ऑपरेशन — सीएमओ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *