चक्रवाती तूफान अर्णब के असर से काशी में झमाझम बारिश

चक्रवाती तूफान अर्णब के असर से काशी में झमाझम बारिश

आठ डिग्री गिरा तापमान, प्रदेश में सबसे ठंडा रहा वाराणसी

rajeshswari

वाराणसी। चक्रवाती तूफान अर्णब के असर से गुरुवार को काशी में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। भोर करीब साढ़े चार बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश और तेज हवा के चलते तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई। महज चौबीस घंटे के भीतर अधिकतम तापमान करीब आठ दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम में ठंडक बढ़ गई।

मौसम के बदले मिजाज का असर तापमान पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। बुधवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो गुरुवार को गिरकर 24.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस तरह एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 8.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस कम रहने के कारण वाराणसी प्रदेश के सबसे ठंडे जिलों में शामिल रहा। बारिश और हवा के चलते मौसम में ठंडक बढ़ गई। अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दी। हालांकि, बारिश के कारण जनजीवन और आवागमन पर भी असर पड़ने की संभावना बनी रही।

इसे भी पढ़े   गौशालाओं की व्यवस्थाओं पर सख्त हुए डीएम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *