वाराणसी: डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण
सुरक्षा व्यवस्था परखी
वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को तहसील सदर स्थित निर्वाचन वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर वहां सुरक्षित रखी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

डीएम ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम, निर्बाध बिजली आपूर्ति और खिड़की-रोशनदानों की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस की बाहरी सुरक्षा पर लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने सुरक्षा गार्डों की शिफ्टवार तैनाती की जानकारी लेते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन पंकज कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

