पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमीयुगल

पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमीयुगल

सीतापुर। नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के रामपुर क्योटाना गांव में शनिवार सुबह एक आम के पेड़ पर प्रेमी युगल के शव एक ही दुपट्टे के सहारे लटके मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

rajeshswari

बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय युवक और 16 वर्षीय किशोरी के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध थे। परिजनों ने युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी, जो नवंबर में होनी थी। शनिवार तड़के दोनों घर से निकल गए और सुबह ग्रामीणों ने उनके शव पेड़ से लटके देखे।

ग्रामीणों का दावा है कि घटना से पहले युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरा था, हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। युवती के परिजनों ने प्रेम संबंधों से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   काशी एक्सप्रेस में बम धमकी से हड़कंप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *