एआई सचिव जी’ से सशक्त होंगी ग्राम पंचायतें

एआई सचिव जी’ से सशक्त होंगी ग्राम पंचायतें

वाराणसी (जनवार्ता)। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘एआई सचिव जी’ ग्राम पंचायतों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के साथ प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सोमवार को आयुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पोस्टर के माध्यम से इस प्लेटफॉर्म की जानकारी दी।

rajeshswari


इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार सिन्हा तथा प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में पिरामल फाउंडेशन द्वारा विकसित एआई सचिव जी का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया।


डीएम ने बताया कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राम पंचायतों से संबंधित सरकारी योजनाओं, शासन की गाइडलाइन और आवश्यक प्रशासनिक जानकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप में प्राप्त किया जा सकेगा। साथ ही बैठकों की कार्यवाही, रिपोर्ट तैयार करने तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों को सरल और समयबद्ध बनाने में भी सहायता मिलेगी।


सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने कहा कि यह पहल पंचायतों के डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम है। डीपीआरओ आलोक कुमार सिन्हा ने कहा कि आधुनिक तकनीक के समावेश से पंचायतों में पारदर्शिता और कार्यों की गुणवत्ता बढ़ेगी।
कार्यक्रम में पिरामल फाउंडेशन की टीम ने एआई सचिव जी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उपस्थित ग्राम प्रधानों और अधिकारियों ने इसे पंचायतों के लिए उपयोगी एवं भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बताया।

इसे भी पढ़े   प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की तैयारियां युद्धस्तर पर बाबतपुर से बरेका तक चमकाया जा रहा मार्ग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *