बिहार के शाहपुर आरा निवासी समाजसेवी भरत भूषण तिवारी की मौत पर श्रद्धांजलि एवं शोकसभा का आयोजन किया गया।
सभा की शुरुआत भरत भूषण तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण, कैंडल प्रज्ज्वलन तथा दो मिनट का मौन रखकर की गई। वक्ताओं ने उनकी मौत की निष्पक्ष जांच कराए जाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई।


सन्त विनोवा पी ज़ी कॉलेज देवरिया के छात्रसंघ महामंत्री अमित पाण्डेय ने कहा कि भरत भूषण तिवारी सामाजिक मुद्दों और जनहित के लिए संघर्षरत रहे। उन्होंने सरकार से बाढ़ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, एक सदस्य को सरकारी नौकरी, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मामले में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार दंड दिया जाना चाहिए।

सभा में उपस्थित लोगों ने भरत भूषण तिवारी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय की मांग को लेकर एकजुट रहने का संकल्प लिया। इस दौरान “भरत तिवारी अमर रहें” सहित विभिन्न नारे लगाए गए।
कार्यक्रम में ब्रिजेश तिवारी बादल तिवारी विशाल तिवारी विकास तिवारी उज्वल तिवारी अंगन्द तिवारी ,दीपू तिवारी, निखिल तिवारी जैस पांडेय किशन तिवारी रोहन तिवारी अनुराग तिवारी अभिषेक तिवारी हरिन्दर गौड़ राजेन्द्र तिवारी सुनील पांडेय संजीत तिवारी सोनू तिवारी मार्कण्डेय राहुल दीपक उपस्थित रहे

