नशे में धुत युवती का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, सिगरेट और शराब की बोतल के साथ किया हंगामा

नशे में धुत युवती का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, सिगरेट और शराब की बोतल के साथ किया हंगामा

नोएडा (जनवार्ता)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में एक युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा चर्चा का विषय बन गया। शराब के नशे में धुत युवती बीच सड़क पर लेट गई और काफी देर तक हंगामा करती रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में इसकी खूब चर्चा हो रही है।
जानकारी के अनुसार, अमरपाली रिवर व्यू सोसाइटी में रहने वाली 32 वर्षीय युवती शराब पीने के बाद सड़क पर आकर लेट गई। वायरल वीडियो में उसके हाथ में सिगरेट दिखाई दे रही है, जबकि पास में शराब की बोतल भी रखी हुई नजर आ रही है। युवती के इस व्यवहार से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
सूचना मिलने पर बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाकर वहां से हटाया। पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।
बिसरख कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि यह घटना कुछ दिन पुरानी है। मेडिकल परीक्षण के बाद मामले में नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि युवती के सड़क पर हंगामा करने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार का व्यवहार आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनता है और ऐसे मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाती है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   रघुराम राजन ने कहा-टाइम बम के मुहाने पर खड़ी ये इकोनॉमी,ग्लोबल चुनौतियों के साथ इस बात का भी जताया डर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *