काशी थीम वाले मंडप में बंधे विवाह सूत्र में क्रिकेटर आकाशदीप और अक्षिता राज

काशी थीम वाले मंडप में बंधे विवाह सूत्र में क्रिकेटर आकाशदीप और अक्षिता राज

वाराणसी (जनवार्ता)। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज Akash Deep ने बुधवार रात अक्षिता राज के साथ वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। नदेसर स्थित Taj Ganges में आयोजित विवाह समारोह काशी की सांस्कृतिक थीम पर आधारित रहा, जहां विशेष रूप से सजे भव्य मंडप में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ दोनों ने सात फेरे लिए।

rajeshswari


आकाशदीप और अक्षिता राज मूल रूप से बिहार के सासाराम (रोहतास) के निवासी हैं। दिन में सासाराम में पारंपरिक वैवाहिक रस्में संपन्न हुईं, जिसके बाद शाम को आकाशदीप बारात लेकर वाराणसी पहुंचे। होटल में वधू पक्ष ने द्वारपूजा की रस्म निभाकर बारात का स्वागत किया। इसके बाद जयमाल और विवाह की अन्य रस्में देर रात तक चलती रहीं।


समारोह में दोनों पक्षों के परिजन, रिश्तेदार और मित्रों समेत करीब 350 मेहमान शामिल हुए। मेहमानों के लिए विशेष रूप से बनारसी व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे पर होने के कारण आकाशदीप के अधिकांश क्रिकेट साथी समारोह में शामिल नहीं हो सके। हालांकि, मुंबई में प्रस्तावित रिसेप्शन में उनके पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।


शादी से पूर्व आकाशदीप ने वीडियो कॉल के माध्यम से Dhirendra Krishna Shastri और Jagadguru Rambhadracharya का आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों संतों ने नवदंपती के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
समारोह में भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता और गायक Pawan Singh की मौजूदगी भी आकर्षण का केंद्र रही। उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार ने हाल ही में आकाशदीप को पुलिस विभाग में डिप्टी एसपी पद पर नियुक्त किया है।

इसे भी पढ़े   भारी वर्षा और बाढ़ को देखते कक्षा 12 तक के स्कूल दो दिन रहेंगे बंद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *