चौबेपुर में चोरों का कहर:शादी से पहले घर से तीन लाख नगद और सोने-चांदी के जेवरात पार, दीपावली की खुशियां परिवार की मातम में बदली, पुलिस जांच में जुटी

चौबेपुर में चोरों का कहर:शादी से पहले घर से तीन लाख नगद और सोने-चांदी के जेवरात पार, दीपावली की खुशियां परिवार की मातम में बदली, पुलिस जांच में जुटी

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र के रमगढ़वा गांव में बड़ी चोरी की घटना प्रकाश में आई है। पीड़ित चंद्रभान यादव निवासी रमगढ़वा ने बताया कि बीते मध्यरात्रि में अज्ञात चोरों ने उनके घर से दो बक्से चोरी कर लिए, जिनमें तीन लाख रुपए नगद, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने का बड़ा झुमका, एक जोड़ी सोने का छोटा झुमका, एक जोड़ी चांदी का पायल, एक चांदी की करधनी तथा आठ चांदी के मीना थे।

rajeshswari

आज सुबह दोनों बक्से पीड़ित के घर के पीछे स्थित खेत में मिले, जिनका ताला टूटा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि जनवरी में उनकी बेटी की शादी थी, जिस कारण घर में जेवरात व नगदी रखी थी। दीपावली के त्योहार की खुशी पीड़ित परिवार के लिए मातम में बदल गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में जुटी है।इस संबंध में जनवार्ता प्रतिनिधि ने थाना प्रभारी चौबेपुर से फोन पर वार्ता करनी चाही, लेकिन फोन पर बात नहीं हो सकी।

इसे भी पढ़े   विधान परिषद चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, रोहनिया में हुई बैठक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *