सोनभद्र : खड़े वाहन से टकराई डीजे लदी मैजिक, दो की मौत, एक गंभीर

सोनभद्र : खड़े वाहन से टकराई डीजे लदी मैजिक, दो की मौत, एक गंभीर

सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर गुरमुरा स्थित जय गुरुदेव आश्रम के पास गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में डीजे लदी मैजिक वाहन खड़े अज्ञात वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार रॉबर्ट्सगंज की एक डीजे साउंड सर्विस का मैजिक वाहन दुद्धी क्षेत्र के नगवा गांव में बरात की बुकिंग पूरी कर लौट रहा था। गुरमुरा के पास सड़क किनारे खड़े अज्ञात वाहन से पीछे से टकराने के कारण मैजिक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलते ही यूपी-112 पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर के जरिए क्षतिग्रस्त केबिन को हटाकर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में मनोज कुमार मौर्य (32) निवासी लोढ़ी और श्याम बाबू निवासी छपका की मौत हो गई।

घटना में चंदन (42) निवासी चुर्क गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं शिवा (21) और विनय कुमार (21) को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

चोपन थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है तथा खड़े अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

इसे भी पढ़े   रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *