राम मंदिर चढ़ावा मामले के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, ट्रस्ट की अगली बैठक पर टिकी नजर

राम मंदिर चढ़ावा मामले के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, ट्रस्ट की अगली बैठक पर टिकी नजर

अयोध्या (जनवार्ता)। राम मंदिर चढ़ावा गड़बड़ी मामले की जांच के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा सौंप दिया है। सूत्रों के अनुसार, दोनों ने अपना इस्तीफा ट्रस्ट को भेज दिया है, जिस पर आगामी बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

rajeshswari

बताया जा रहा है कि विश्व हिंदू परिषद की सलाह के बाद दोनों नेताओं ने यह कदम उठाया। हालांकि, इस्तीफे को स्वीकार करने या अस्वीकार करने का अंतिम निर्णय ट्रस्ट की बैठक में लिया जाएगा, क्योंकि ट्रस्ट एक स्वायत्त संस्था है।

इस घटनाक्रम से पहले राम मंदिर चढ़ावा मामले में गठित एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपी थी। इसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज कर आठ लोगों को आरोपी बनाया गया। आरोपियों में चंपत राय के करीबी और चालक टिन्नू यादव सहित सुभाष श्रीवास्तव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, करुणेश पांडे, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला और रमाशंकर मिश्र के नाम शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी की प्रारंभिक जांच में दान और चढ़ावा प्रबंधन से जुड़ी कुछ अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। हालांकि, पूरी रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जाएगी। इस बीच माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने के साथ ट्रस्ट में कुछ और बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

हालांकि, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर ट्रस्ट की ओर से अंतिम निर्णय आना अभी बाकी है।

इसे भी पढ़े   जीवनदीप महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *