कर्बला के संदेश को जीवन में अपनाकर भाईचारे की मिसाल बनें : अजय राय

कर्बला के संदेश को जीवन में अपनाकर भाईचारे की मिसाल बनें : अजय राय

वाराणसी (जनवार्ता) । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मोहर्रम के अवसर पर लोगों से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) का संघर्ष, त्याग और सर्वोच्च बलिदान पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

rajeshswari

अजय राय ने कहा कि इमाम हुसैन का जीवन यह संदेश देता है कि सत्य, न्याय और इंसानियत की रक्षा के लिए हर प्रकार के अत्याचार के विरुद्ध डटकर खड़ा होना ही सबसे बड़ा धर्म है। मोहर्रम हमें सत्य, साहस, धैर्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि करबला के संदेश को अपने जीवन में अपनाते हुए प्रेम, न्याय और भाईचारे की मिसाल कायम करें। साथ ही उन्होंने सभी से मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

प्रदेश अध्यक्ष ने कामना की कि मोहर्रम के दौरान निकलने वाले अलम के जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों और किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।

इसे भी पढ़े   BHU में​​​​​​​ योग कर रही छात्रा की मौत:पैर की अंगुलियों पर खड़ी थी तभी आया चक्कर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *