कार की टक्कर से युवक गंभीर

कार की टक्कर से युवक गंभीर

*वाराणसी (जनवार्ता)। फूलपुर थाना क्षेत्र के कर्मी गांव के पास कर्मी-तक्की मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक तेजरफ्तार बिना नंबर की कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, कर्मी निवासी नंदन पटेल उर्फ गोलू (35 वर्ष) शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे। उसी दौरान एयरपोर्ट की ओर से मंगारी की तरफ जा रही एक बिना नंबर की फोर व्हीलर कार ने कर्मी मोड़ के पास उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नंदन पटेल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि कार आजमगढ़ जनपद की है और उसे राकेश यादव चला रहे थे। ग्रामीणों ने चालक को बाबतपुर पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया।

बाबतपुर पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि अभी तक घायल पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले में जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी पड़ताल कर रही है।

इसे भी पढ़े   चंदौली में युवक की हत्या कर नाले में फेंका शव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *