पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा बदमाश गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा बदमाश गिरफ्तार

अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)। पुलिस कमिश्नरेट के ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत फूलपुर थाना पुलिस ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नेवादा स्थित नर्मदेश्वर हॉस्पिटल के पास एक युवक अवैध असलहे के साथ मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिकेत कुमार सिंह उर्फ गामा, पुत्र अरुण कुमार सिंह, निवासी ग्राम गड़खरा, थाना सिंधौरा, वाराणसी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।

फूलपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस घटना का मोहर्रम पर्व या ताजिया जुलूस से कोई संबंध नहीं है। यह कार्रवाई ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

इसे भी पढ़े   लखनऊ गुरुकुल में छात्र की हत्या: शरीर पर 43 चोटें, 11 जगह सिगरेट से दागने के निशान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *