जमीनी विवाद में धारदार हथियार से जमकर मारपीट, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

जमीनी विवाद में धारदार हथियार से जमकर मारपीट, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

चौबेपुर (जनवार्ता) । स्थानीय थाना क्षेत्र के मिश्रपूरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर धारदार हथियारों से मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें लाठी-डंडों व धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। ग्रामीणों व पुलिस की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को ट्रामा सेंटर, बीएचयू रेफर कर दिया।पहला पक्ष की ओर से विश्वास कुमार गोंड (पुत्र रामबली),विकास कुमार गोंड (पुत्र रामबली), अजीत कुमार (पुत्र स्वर्गीय रामभजन) वहीं दूसरा पक्ष की ओर से राजकुमार यादव (पुत्र स्वर्गीय सुखई यादव),ओमप्रकाश यादव (पुत्र स्वर्गीय सुखई यादव) वहीं एक लड़की को मामूली चोटें आई हैं। वहीं जनवार्ता प्रतिनिधि से चौबेपुर एसएसआई राजेंद्र यादव ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा बीएचयू ट्रामा सेंटर में भी मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया गया।उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों ने लिखित तहरीर दी है जिसमें एक पक्ष ने 7 लोगों को आरोपी बनाया हैवहीं दूसरे पक्ष ने 11 लोगों को आरोपी बनाया है वहीं तहरीर के आधार पर धारदार हथियारों से मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी दोनों पक्षों की ओर से जमीनी विवाद को लेकर मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। वहीं लोगों ने बताया कि घायलों में शामिल विश्वास कुमार गोंड यूपी पुलिस में कार्यरत हैं और वर्तमान में जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) में तैनात बताए जा रहे हैं।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   काशीवासियों को प्रधानमंत्री चुनने का सौभाग्य प्राप्त:अनुप्रिया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *