बीएचयू में रेडियोबायोलॉजी पर दो दिवसीय लघु पाठ्यक्रम का शुभारंभ

बीएचयू में रेडियोबायोलॉजी पर दो दिवसीय लघु पाठ्यक्रम का शुभारंभ

70 प्रतिभागी हुए शामिल

वाराणसी (जनवार्ता) । काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के रेडियोथेरेपी एवं विकिरण चिकित्सा विभाग की ओर से रेडियोबायोलॉजी विषय पर दो दिवसीय लघु पाठ्यक्रम का शनिवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए लगभग 70 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों एवं युवा शोधकर्ताओं ने सहभागिता की।

rajeshswari

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को रेडियोबायोलॉजी के सिद्धांतों और उसके व्यावहारिक उपयोगों से अवगत कराना है। उद्घाटन अवसर पर विशेषज्ञों ने कहा कि किसी भी कैंसर उपचार कार्यक्रम में रेडियोबायोलॉजी की समझ अत्यंत आवश्यक है। यह केवल विकिरण की क्रियाविधि तक सीमित नहीं है, बल्कि रोगियों की प्रतिक्रिया, उपचार की प्रभावशीलता तथा नवीन अनुसंधान के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

विभागाध्यक्ष एवं आयोजन अध्यक्ष प्रो. ललित एम. अग्रवाल ने कहा कि रेडियोथेरेपी के क्षेत्र में हो रहे नवीन अनुसंधान और व्यावहारिक तकनीकों से छात्रों को परिचित कराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने प्रतिभागियों से पाठ्यक्रम का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों ने रेडियोबायोलॉजी के उभरते आयामों, कैंसर उपचार में इसकी उपयोगिता तथा अनुसंधान के अवसरों पर विस्तृत जानकारी दी। पाठ्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को व्याख्यान, संवाद सत्र और व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से विषय की गहन समझ प्रदान की जाएगी।

समापन सत्र में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे। आयोजन में चिकित्सा विज्ञान संस्थान के संकाय सदस्यों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

इसे भी पढ़े   आशापुर रेलवे क्रॉसिंग पर मिला अज्ञात महिला का शव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *