लहरतारा धाम में शुरू हुआ सद्गुरु कबीर साहेब का 628वां प्राकट्य महोत्सव

लहरतारा धाम में शुरू हुआ सद्गुरु कबीर साहेब का 628वां प्राकट्य महोत्सव

वाराणसी (जनवार्ता)। लहरतारा स्थित सद्गुरु कबीर प्राकट्यधाम में सद्गुरु कबीर साहेब का 628वां प्राकट्य महोत्सव शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ आरंभ हो गया। तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ ‘सत्यनाम’ अंकित ध्वजारोहण, प्रतिमा पूजन और आरती के साथ हुआ। आयोजन के दौरान पूरे धाम परिसर में भजन, साखी और सत्संग की गूंज से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

rajeshswari


नादवंशाचार्य पंथश्री हजूर अर्धनाम साहेब के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संत-महंतों ने कबीर साहेब के सत्य, अहिंसा, प्रेम और समता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, दिल्ली सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महोत्सव में शामिल हुए।


संत कबीर अकादमी, मगहर द्वारा आयोजित ‘निर्गुण त्रिधारा भक्ति उत्सव’ में देशभर के संत, विद्वान और कलाकार भाग ले रहे हैं। महोत्सव में पद्मश्री कालूराम बामनिया, बेबी सिसोदिया, बंजारन सिस्टर्स, देवेन्द्र दास ताना-बाना ग्रुप, ओम प्रकाश पटेल, दिनेश कुमार जांगड़े और प्रीति बामनिया सहित कई प्रसिद्ध कलाकार निर्गुण भक्ति और कबीर वाणी पर आधारित प्रस्तुतियां देंगे।


महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को कबीर मठ बेलसड़ी (गाजीपुर) में निर्गुण त्रिधारा भक्ति उत्सव का आयोजन होगा, जिसमें पद्मश्री भेरूसिंह चौहान समेत विभिन्न राज्यों के कलाकार कबीर वाणी और निर्गुण भक्ति की प्रस्तुतियां देंगे।


वहीं, 28 और 29 जून को लहरतारा स्थित संत कबीर की प्राचीन प्राकट्य स्थली पर ‘कबीर की विरासत : काशी से मगहर तक’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। संगोष्ठी में देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद, साहित्यकार, इतिहासकार और शोधकर्ता कबीर के दर्शन, साहित्य तथा सामाजिक योगदान पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। महोत्सव के तीनों दिनों तक सत्संग, भजन और विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

इसे भी पढ़े   प्रियंका गांधी और डिंपल यादव के रोड शो ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *