भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुनी ‘मन की बात, प्रधानमंत्री ने गिनाईं देश की उपलब्धियां

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुनी ‘मन की बात, प्रधानमंत्री ने गिनाईं देश की उपलब्धियां

सोनभद्र (जनवार्ता)! पन्नूगंज रोड स्थित न्यू कृषक बीज भंडार पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

rajeshswari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जून माह भारत के लिए अनेक गौरवपूर्ण उपलब्धियां लेकर आया है। उन्होंने बताया कि कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया। इन युद्धपोतों का डिजाइन और निर्माण पूरी तरह स्वदेशी है, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

प्रधानमंत्री ने एविएशन क्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि मेड इन इंडिया सी-295 विमान ने अपनी पहली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की है तथा ऐसे 40 विमान देश में ही बनाए जा रहे हैं। इससे एमएसएमई और एयरोस्पेस क्षेत्र को नई मजबूती मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता का जिक्र करते हुए बताया कि विश्वभर के 2500 से अधिक स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित हुए। अहमदाबाद में आयोजित विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारत ने 114 पदक, जिनमें 102 स्वर्ण पदक शामिल हैं, जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया।

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के बहादुरपुरा गांव के पेठकर परिवार की भी सराहना की, जिसने विवाह अवसर पर गांव के लगभग 3500 लोगों का एक-एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कराकर सामाजिक प्रेरणा प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में सभासद विनोद सोनी, राजू तिवारी, संदेश पटेल, योगेश सिंह, आर्यन तिवारी, अजीत पटेल, क्षितिज सोनी, पंकज सोनी, विजय प्रजापति, बबलू, संतोष सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   नदियों की धारा से खिलवाड़! जुगैल क्षेत्र में अवैध बालू खनन से पर्यावरण पर संकट

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *