लंका : दो लाख की नकदी और सोने, चांदी के जेवरात समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार

लंका : दो लाख की नकदी और सोने, चांदी के जेवरात समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। लंका थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लाख रुपये नकद तथा चोरी के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को रविवार दोपहर बजबजा प्लांट के पास खाली जमीन से गिरफ्तार किया गया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन यादव (20) पुत्र दयाराम यादव तथा राजकुमार भारती (24) पुत्र नंदू राम, निवासी मुड़ादेव, थाना रोहनिया के रूप में हुई है। दोनों ने 24 जून को शिवशक्ति नगर कॉलोनी, नारायणपुर-डाफी निवासी संतोष कुमार साह के मकान का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी किए थे। पीड़ित की शिकायत पर लंका थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से कुल दो लाख रुपये नकद के अलावा सोने और चांदी के कई जेवरात बरामद हुए हैं। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि कुछ जेवर बेच दिए थे और मिले रुपये लेकर शहर छोड़ने की तैयारी कर रहे थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार, उपनिरीक्षक राहुल जायसवाल, शिवाकांत शर्मा सहित लंका थाना पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका रही।

इसे भी पढ़े   अयोध्या : भाजपा संगठन में माफिया आरोपों के बीच शिवेंद्र सिंह बने महानगर महामंत्री
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *