राकेश बिंद के आवास पर सुनी गई ‘मन की बात’

राकेश बिंद के आवास पर सुनी गई ‘मन की बात’

वाराणसी (जनवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण रविवार को नवनियुक्त प्रदेश मंत्री राकेश बिंद के आवास पर किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।

rajeshswari

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आत्मनिर्भर भारत, राष्ट्रीय सुरक्षा, स्वदेशी रक्षा उत्पादन, युवा शक्ति, खेल संस्कृति, योग और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत समुद्र से लेकर आकाश तक अपनी सुरक्षा क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रहा है और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

उन्होंने युवाओं की प्रतिभा, खेलों के प्रति बढ़ती जागरूकता और “जो खेलता है वही खिलता है” के मंत्र का उल्लेख करते हुए खेल संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी योजनाओं से करोड़ों परिवारों को मिल रही सुरक्षा का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए “विकसित भारत-2047” के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व जिला संयोजक नीरज पांडेय, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, पूर्व शक्ति केंद्र संयोजक संदीप गुप्ता, शिवशंकर पटेल, अनिल पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   दालमंडी अतिक्रमण: अफसर दो दिन बाद लौटे, 17 अक्टूबर से कार्रवाई संभव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *