हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसी  कार, पति-पत्नी की मौत

हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसी  कार, पति-पत्नी की मौत

चार गंभीर रूप से घायल

मिर्जापुर (जनवार्ता)। काशी विश्वनाथ के दर्शन कर मध्य प्रदेश लौट रहे श्रद्धालुओं की कार मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के लहुरियादह गांव के पास हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस जाने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो मासूम बच्चे सुरक्षित बच गए।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के कटनी जिले के निवासी थे और वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के बाद अपने घर लौट रहे थे। शनिवार देर रात लहुरियादह के पास उनकी तेज रफ्तार कार हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में विकास और उनकी पत्नी सोनम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक हीरालाल, हिमांशु, सक्षम और राधा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां राधा की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मृतक दंपती के दो मासूम बेटे शिवांश और रुद्र इस भीषण हादसे में सुरक्षित बच गए।

सूचना मिलते ही ड्रमंडगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश के साथ ही मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़े   तेजी से बढ़ रहा नदियों का जलस्तर, कई जिलों में गंगा खतरे के करीब
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *