सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन पर रोक, सभी श्रद्धालुओं को सामान्य कतार से मिलेगा प्रवेश

सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन पर रोक, सभी श्रद्धालुओं को सामान्य कतार से मिलेगा प्रवेश

वाराणसी (जनवार्ता)। सावन माह में बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस एवं मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने मंदिर परिसर का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था की समीक्षा की।

rajeshswari


निरीक्षण के बाद पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि सावन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि इस बार विशेष रूप से सावन के प्रत्येक सोमवार को किसी भी प्रकार के वीआईपी प्रोटोकॉल की अनुमति नहीं होगी। सभी श्रद्धालुओं को सामान्य कतार से ही मंदिर में प्रवेश कर दर्शन कराए जाएंगे।


पुलिस कमिश्नर ने बताया कि भीड़ प्रबंधन को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन से निगरानी की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीएसी, अर्द्धसैनिक बलों तथा एटीएस की टीमों की भी तैनाती की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन सुनिश्चित कराए जा सकें।


उन्होंने कहा कि महाकुंभ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सफल प्रबंधन के अनुभव का लाभ सावन में भी लिया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित और कम से कम समय में बाबा विश्वनाथ के दर्शन का अवसर मिल सके। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी की जा रही हैं।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में रेलवे बोर्ड की उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *