डिम्पल यादव ने किए बाबा कालभैरव के दर्शन

डिम्पल यादव ने किए बाबा कालभैरव के दर्शन

वाराणसी (जनवार्ता)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के परिवार की काशी यात्रा चर्चा में बनी हुई है। इसी क्रम में उनकी पत्नी एवं सांसद डिम्पल यादव ने सोमवार देर शाम काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया।

rajeshswari


वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने बाबा कालभैरव का पूजन-अर्चन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। उनका यह दौरा पूरी तरह गोपनीय रहा। स्थानीय सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी इसकी पूर्व जानकारी नहीं थी। मंगलवार को सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने के बाद उनके मंदिर दर्शन की जानकारी सार्वजनिक हुई।


इससे पहले अखिलेश यादव के पुत्र अर्जुन यादव तथा पुत्रियां टीना और अदिति यादव ने सांसद प्रिया सरोज के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन मंदिर और दशाश्वमेध घाट पर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने गंगा आरती में भी भाग लिया तथा गंगा घाटों का भ्रमण और नौकायन किया।
अखिलेश यादव के परिवार की यह धार्मिक यात्रा इन दिनों सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

इसे भी पढ़े   रिंग रोड चौराहे पर स्कूली बस और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *