मीट-मछली की दुकानें हटाने के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च

मीट-मछली की दुकानें हटाने के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च

नगर निगम को सौंपा ज्ञापन

वाराणसी  (जनवार्ता)। शहर में मीट एवं मछली की दुकानों को नगर सीमा से बाहर स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस की महानगर इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर निगम कार्यालय पहुंचकर नगर आयुक्त और महापौर के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।

rajeshswari

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र ने कहा कि नगर निगम का यह निर्णय मीट एवं मछली व्यवसायियों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से निर्धारित स्थानों पर कारोबार कर रहे दुकानदारों को शहर से बाहर भेजना उनके रोजगार को प्रभावित करेगा।

उन्होंने मांग की कि नगर निगम अपने निर्णय पर पुनर्विचार करे और मीट-मछली व्यवसायियों को पूर्व की तरह अपने वर्तमान स्थानों पर ही दुकान संचालित करने की अनुमति दी जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी व्यवसायियों के हितों की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ी है और उनकी आजीविका बचाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के फैसले के खिलाफ नारेबाजी भी की और चेतावनी दी कि यदि व्यवसायियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

इसे भी पढ़े   आईआईवीआर की तीन उन्नत संकर किस्मों के व्यावसायीकरण को लाइसेंसिंग समझौता
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *