यूपी में डीएसपी स्तर के 125 अधिकारियों का तबादला

यूपी में डीएसपी स्तर के 125 अधिकारियों का तबादला

वाराणसी के कई अधिकारियों को मिली नई तैनाती

वाराणसी  (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के 125 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी स्थानांतरण सूची में वाराणसी जोन और कमिश्नरेट से जुड़े कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस व्यापक फेरबदल के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों, कमिश्नरेट, पीएसी तथा अन्य इकाइयों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

rajeshswari

जारी सूची के अनुसार भदोही में तैनात पुलिस उपाधीक्षक रूपेश कुमार सिंह को एडीजी जोन वाराणसी का स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है। गोरखपुर में तैनात पुलिस उपाधीक्षक विवेक कुमार तिवारी को सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी के पद पर भेजा गया है। वहीं मुजफ्फरनगर में तैनात पुलिस उपाधीक्षक विनय कुमार द्विवेदी का तबादला भी सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी के पद पर किया गया है।

इसके अलावा वाराणसी जोन से जुड़े कुछ अन्य अधिकारियों के भी स्थानांतरण किए गए हैं, जबकि प्रदेशभर के विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में बड़ी संख्या में डीएसपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन का यह प्रशासनिक फेरबदल पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

इसे भी पढ़े   मथुरा: ट्रैफिक पुलिस सिपाही की सूझबूझ से बुजुर्ग की बची जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *