मुरादाबाद :  ट्रक ड्राइवर ने गला घोंटकर की पत्नी की हत्या

मुरादाबाद :  ट्रक ड्राइवर ने गला घोंटकर की पत्नी की हत्या

लाश के पास बैठकर प्रधान को फोन से दी सूचना

मुरादाबाद  : मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिमलाठेर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ट्रक ड्राइवर महेश (40) ने अपनी पत्नी राजवती (35) का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह करीब एक घंटे तक लाश के पास बैठा रहा और फिर गांव के प्रधान को फोन करके खुद ही अपराध कबूल कर लिया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 1 बजे महेश ने शराब पीने के बाद पत्नी राजवती से झगड़ा किया। बहस के बाद दोनों अलग-अलग बिस्तर पर सो गए। रात गहराते ही महेश उठा और सो रही पत्नी का गला दबा दिया। घटना के बाद उसने गांव के प्रधान मोहम्मद वारिस को फोन कर कहा, “प्रधान जी, मैंने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया है। उसका चाल-चलन ठीक नहीं था, दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध थे। समझाने पर भी नहीं मानी, इसलिए मार दिया। लाश के पास बैठा हूं, पुलिस को बता दो।”

प्रधान ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। रात करीब 2:30 बजे थानेदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बेड पर राजवती का शव पड़ा मिला। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और महेश को गिरफ्तार कर लिया गया।

महेश और राजवती की शादी 15 साल पहले अमरोहा के हसनगंज से हुई थी। दोनों एक प्राइवेट कंपनी से जुड़े थे। परिवार में तीन बच्चे विष्णु (12), ललित (8) और कनक (6) हैं। बच्चों ने पुलिस को बताया कि पिछले 5-6 साल से माता-पिता के बीच कंपनी की नौकरी को लेकर झगड़ा चलता रहता था। मुहर्रम के आसपास राजवती कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ टूर पर गई थीं, जहां होटल में छापेमारी के दौरान उन्हें पकड़ा गया था। इसके अलावा 6 दिन पहले भी अधिकारी उनके घर आए थे और राजवती ने बच्चों को बाहर भेज दिया था।

इसे भी पढ़े   रुद्रप्रयाग में बादल फटने से हाहाकार

राजवती की भाभी अंजलि ने आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा, “ननद और ननदोई के बीच पहले कभी ऐसी कोई बात नहीं हुई। महेश गलत आरोप लगा रहा है।”

सीओ अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी महेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के भाई गुड्डू की शिकायत पर आगे की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी।

यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैलाए हुए है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *