सारनाथ में किशोरी को देह व्यापार कराने के मामले में चार गिरफ्तार

सारनाथ में किशोरी को देह व्यापार कराने के मामले में चार गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता) : सारनाथ के पहड़िया सारंग चौराहा क्षेत्र में एक किराए के मकान में किशोरी को देह व्यापार कराने के मामले में सारनाथ पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें रमईपुर नेवादा, थाना पट्टी, जिला प्रतापगढ़ के रहने वाले सुबरातन, वाजिद, लियाकत और साफरून शामिल हैं।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, एक एनजीओ फ्रीडम फर्म (कलेरमाट क्लब रोड, ऊटी, तमिलनाडु) और प्रयागराज, सहारनपुर तथा कानपुर के रहने वाले शिकायतकर्ताओं  रेमिन जान, अंजना रानी, शालिनी वाल्टर एवं अमितेज लायल  ने इस मामले की सूचना दी थी। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि सारंग चौराहा पहाड़िया स्थित किराए के मकान में किशोरियों का देह व्यापार चलाया जा रहा है।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एसीपी सारनाथ को लिखित जानकारी दी गई। इसके बाद उपनिरीक्षक अमरजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गुरुवार को प्रतापगढ़ रवाना हुई। आरोपित भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद चारों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने पहले ही इस मामले में दो अन्य आरोपितों मनोज और शादुनिशा (काशीराम आवास, थाना शिवपुर, हालपता सारंग चौराहा पहाड़िया)  को जेल भेजा था।

उल्लेखनीय है कि 10 अप्रैल को पुरानापुल चौकी प्रभारी अनुज शुक्ला ने इसी मकान में किशोरी के साथ देह व्यापार कराने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

सारनाथ पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   बीएचयू छात्र पर दलाली और युवती से अशोभनीय बातचीत का आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *