वाराणसी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

वाराणसी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

वाराणसी (जनवार्ता) । उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की रणनीति पर भी अपनी बात रखी।

rajeshswari

राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिया है, इसलिए मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे को लेकर उठ रहे सवालों की जिम्मेदारी भी सरकार को लेनी चाहिए। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित चंदे की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए मामले की जवाबदेही तय करने की मांग की।

समाजवादी पार्टी के साथ संभावित गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को सम्मानजनक सीटें मिलने की स्थिति में ही इस विषय पर विचार किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस अपने सिद्धांतों और विचारधारा के आधार पर चुनाव लड़ेगी।

वाराणसी आगमन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

गौतम ने दावा किया कि वर्तमान सरकार की नीतियों से जनता असंतुष्ट है और कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और जनहित के मुद्दों पर आगे भी मजबूती से अपनी भूमिका निभाएगी।

इसे भी पढ़े   नगर आयुक्त ने पकड़ी डीजल चोरी, ड्राइवर की सेवा समाप्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *