यूपी टीईटी परीक्षा के बाद ट्रैफिक पुलिस बनी परीक्षार्थियों का सहारा
वाराणसी (जनवार्ता)। यूपी टीईटी परीक्षा के दूसरे दिन परीक्षा केंद्रों से निकले हजारों अभ्यर्थियों के कारण शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा।


ट्रैफिक इंस्पेक्टर अमित सिंह, चौकी प्रभारी पांडेयपुर दिनेश सिंह एवं उनकी टीम ने स्वयं मोर्चा संभालकर कई स्थानों पर लगे जाम को खुलवाया। पुलिसकर्मियों ने परीक्षार्थियों को टेंपो और अन्य सार्वजनिक वाहनों में बैठाने में भी मदद की, जिससे वे समय पर रोडवेज बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो सके।
पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल से अभ्यर्थियों को काफी राहत मिली। मौके पर मौजूद लोगों ने भी ट्रैफिक पुलिस के सहयोगात्मक रवैये की सराहना करते हुए कहा कि परीक्षा के बाद भारी भीड़ के बावजूद पुलिस ने यातायात व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संभाला।

