शादी का झांसा देकर आठ साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

शादी का झांसा देकर आठ साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

न्याय की मांग को लेकर युवती पहुंची थाने

वाराणसी (जनवार्ता)। लालपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने सहपाठी युवक पर शादी का झांसा देकर आठ वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि युवक ने विवाह का भरोसा दिलाकर उसके साथ संबंध बनाए, मंदिर में शादी करने का दावा किया और कथित रूप से शादी से जुड़े फर्जी दस्तावेज भी तैयार कराए। अब शादी की बात आने पर युवक अपने वादे से मुकर गया है।

rajeshswari

पीड़िता के अनुसार, वह पिछले तीन दिनों से लालपुर थाने के चक्कर लगा रही है और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। उसका आरोप है कि युवक को थाने बुलाया गया, लेकिन वह हर बार आने का आश्वासन देकर भी उपस्थित नहीं हुआ।

युवती ने बताया कि दोनों स्कूल और कॉलेज के समय से एक-दूसरे को जानते थे। इसी दौरान युवक ने शादी का वादा कर उसका विश्वास जीता। अब वह उससे दूरी बना रहा है और विवाह करने से इनकार कर रहा है। युवती ने कहा कि वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है और उसे न्याय की उम्मीद है। उसने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़े   बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान,लव जिहाद को लेकर कही ये बात
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *