जौनपुर : मोबाइल चैट के विवाद में प्रेमिका की शव के किए 3 टुकड़े

जौनपुर : मोबाइल चैट के विवाद में प्रेमिका की शव के किए 3 टुकड़े

जौनपुर (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मड़ियाहूं इलाके में एक रूह कंपा देने वाली सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। मोबाइल पर चैट देखने को लेकर हुए छोटे से विवाद में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की सोते हुए गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव की पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए शव के तीन टुकड़े कर दिए और उन्हें अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया।

rajeshswari

जौनपुर पुलिस ने इस मामले में कमाल की तेजी दिखाई और महज 14 घंटे के अंदर अपराध का पर्दाफाश कर दिया। रविवार देर रात आरोपी के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में उसे पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की पहचान हेमल खखरिया उर्फ दिलीप (42 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से भावनगर गुजरात का रहने वाला है और वर्तमान में मड़ियाहूं की टीचर्स कॉलोनी में किराए पर रहता था। मृतका रेशमा खां उर्फ सना थी।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह 4 जुलाई को मृतका सना को बाबतपुर से अपने किराए के कमरे पर लेकर आया था। वहां सना के मोबाइल में किसी अन्य व्यक्ति से चैट देखने पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर रात में जब सना सो रही थी तब आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू से उसका गला रेत दिया।

हत्या के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए बाजार से काली पॉलीथीन खरीदी और गड़ासे से शव के दोनों हाथ-पैर काटकर तीन टुकड़ों में बांट दिया। उसने धड़ को रानीपुर बाईपास के पास झाड़ियों में फेंक दिया जबकि कटे हाथ-पैर को रामनगर ब्लॉक मोड़ के पास पुलिया के आगे फेंक दिया।

इसे भी पढ़े   भूत-प्रेत के शक में पीट-पीटकर वृद्ध की हत्या

रानीपुर बाईपास पर धड़ बरामद होने के बाद पुलिस ने शिनाख्त शुरू की। आरोपी बचे हुए अंगों को हटाने जा रहा था तभी मुखबिर की सूचना पर मड़ियाहूं पुलिस ने रामनगर ब्लॉक गेट के पास घेराबंदी कर दी। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू, गड़ासा, मृतका का कटा हुआ पैर, .32 बोर की पिस्टल, कारतूस, मृतका का मोबाइल फोन और वारदात वाली मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने, पुलिस पर जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह घटना पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला रही है। पुलिस की तेज कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *