नौका लाइसेंस बहाली की मांग को लेकर निषाद समाज ने कैंट विधायक को सौंपा ज्ञापन

नौका लाइसेंस बहाली की मांग को लेकर निषाद समाज ने कैंट विधायक को सौंपा ज्ञापन

वाराणसी (जनवार्ता)। ‘माँ गंगा निषादराज जन एकता समिति’ (रामनगर) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव से मुलाकात कर नौका संचालन लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

rajeshswari

समिति के अध्यक्ष बबलू साहनी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि पिछले दो वर्षों से स्थानीय नाविकों को नौका संचालन का लाइसेंस नहीं मिल पा रहा है। इससे निषाद समाज के लोगों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है और उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है।

ज्ञापन मिलने के बाद विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त से वार्ता की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्या के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने तथा नौका लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया जल्द शुरू कराने का निर्देश देने का आश्वासन दिया।

विधायक के आश्वासन पर समिति के महामंत्री धनंजय साहनी, उपाध्यक्ष रमेश साहनी एवं मुन्ना निषाद, कोषाध्यक्ष अविनाश साहनी, सचिव द्वारिका प्रसाद, मंत्री आकाश साहनी सहित अन्य सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े   निजीकरण के खिलाफ बिजलीकर्मियों का संघर्ष और तेज करने का ऐलान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *