सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद  के खिलाफ की एफआईआर की मांग

सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद  के खिलाफ की एफआईआर की मांग

वाराणसी (जनवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चेतगंज थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।

rajeshswari

एडवोकेट राजू यादव के नेतृत्व में पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सांसद ने सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी कर पूर्व मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जानी चाहिए।

राजू यादव ने कहा कि यदि किसी विपक्षी कार्यकर्ता के खिलाफ तत्काल कार्रवाई हो सकती है, तो सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों के मामलों में भी समान कानून लागू होना चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से शीघ्र मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा सांसद के खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो गुरुवार से वाराणसी में व्यापक एवं शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस दौरान लक्ष्मीकांत ‘किशमिश गुरु’, प्रमोद राय, शंकर विशनानी, विकास यादव ‘बच्चा’, संतोष यादव, वरुण सिंह, अतुल श्रीवास्तव, इरशाद अहमद, रमाकांत जायसवाल, राहुल कन्नौजिया, शान केशरी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   प्रेमी युगल ने विषाक्त खाकर की आत्महत्या की कोशिश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *