मिर्जामुराद में ट्रेन की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत…

मिर्जामुराद में ट्रेन की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत…

बकरी बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, घायल भाई ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम…

rajeshswari

पुलिस के डर से परिजनों ने घर में छिपाया शव, तीन घंटे बाद कब्जे में लिया…

मिर्जामुराद। राजपुर गांव के समीप बुधवार देर शाम हुए दर्दनाक रेल हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। बकरी को रेलवे ट्रैक से हटाने के प्रयास में 19 वर्षीय युवती ट्रेन की चपेट में आ गई। उसे बचाने दौड़ा उसका 17 वर्षीय भाई भी ट्रेन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल भाई ने गुरुवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मिर्जामुराद क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी अन्नू पाल की पुत्री हीरामणि (19) बुधवार शाम रेलवे ट्रैक के किनारे बकरी चरा रही थी। इसी दौरान वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रेन आ गई। बताया गया कि बकरियों को ट्रैक से हटाने के दौरान हीरामणि ट्रेन की चपेट में आ गई। बहन को बचाने के लिए उसका छोटा भाई टिंकू पाल (17) दौड़ा, लेकिन वह भी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में हीरामणि की मौके पर मौत हो गई, जबकि टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन घायल टिंकू को उपचार के लिए कछवा स्थित निजी अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने पर उसे रेफर कर दिया गया, जहां गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
इधर, पुलिस कार्रवाई के डर से परिजनों ने मृतका का शव घर के भूसा घर में रख दिया। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस और जीआरपी को घटनास्थल पर शव नहीं मिला। ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों को समझाकर करीब तीन घंटे बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़े   पति ने पत्नी और सास की गला रेतकर हत्या, ससुर गंभीर

:::

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *