नरेश उत्तम को एमएलसी चुनाव की कमान

नरेश उत्तम को एमएलसी चुनाव की कमान

लखनऊ  (जनवार्ता)। समाजवादी पार्टी ने फतेहपुर से सांसद नरेश उत्तम पटेल को वाराणसी-मिर्जापुर मंडल के शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद (एमएलसी) चुनावों का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की ओर से जारी पत्र के अनुसार, उन्हें दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी के चुनाव अभियान के समन्वय और संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

rajeshswari


पार्टी के मुताबिक, वाराणसी-मिर्जापुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी लाल बिहारी यादव तथा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा के चुनाव प्रचार को प्रभावी बनाने और संगठनात्मक समन्वय का दायित्व नरेश उत्तम पटेल संभालेंगे।
सपा नेतृत्व ने वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र और बलिया के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रभारी के नेतृत्व में पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़े   BJP को 85% मुस्लिमों के वोट की दरकार:आजमगढ़ और रामपुर में BJP को पसमांदा मुसलमानों ने जिताया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *