चार दिनों से लापता मासूम का घर के पास मिला शव, दादी हिरासत में

चार दिनों से लापता मासूम का घर के पास मिला शव, दादी हिरासत में

गाजीपुर (जनवार्ता)। जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के गोड़ी खास गांव में चार वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। चार दिन से लापता बच्चे का शव उसके घर के पास मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है और संदेह के आधार पर बच्चे की दादी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, चार वर्षीय सिद्धार्थ पिछले चार दिनों से लापता था। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार को घर के समीप उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि शव पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चे का एक पैर कटा हुआ था, एक आंख क्षतिग्रस्त थी, पेट पर किसी नुकीली वस्तु से वार के निशान मिले हैं तथा सिर के बाल भी गायब बताए जा रहे हैं। घटना की क्रूरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते बच्चे की दादी पर संदेह जताया गया है। पुलिस ने भागने की कोशिश कर रही दादी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों और आरोपियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   शिवनाथ सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर जगतपुर महाविद्यालय मे विशेष कार्यक्रम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *