एनडीआरएफ की सतर्कता से गंगा में डूब रहे युवक की बची जान दांडी

एनडीआरएफ की सतर्कता से गंगा में डूब रहे युवक की बची जान दांडी

वाराणसी (जनवार्ता)। गंगा नदी के दांडी घाट पर गुरुवार सुबह 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक युवक की जान बच गई। स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब रहे युवक को एनडीआरएफ की टीम ने कुछ ही मिनटों में सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार, एनडीआरएफ की टीम प्रातः लगभग 7:30 बजे दांडी घाट पर पिकेट एवं पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान टीम ने एक युवक को स्नान करते समय गहरे पानी में डूबते देखा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बचावकर्मियों ने बिना विलंब किए नदी में छलांग लगाई और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।


एनडीआरएफ के प्रशिक्षित जवानों ने तत्परता और कुशलता का परिचय देते हुए युवक को सुरक्षित नदी से बाहर निकालकर तट पर पहुंचाया। बचाए गए युवक की पहचान 20 वर्षीय रिशुराज, पुत्र सतीश कुमार पटेल, निवासी नालंदा (बिहार) के रूप में हुई। समय पर किए गए इस साहसिक बचाव अभियान से उसकी जान बच गई।


घटना के दौरान वाराही घाट और आसपास के घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं ने पूरे रेस्क्यू अभियान को देखा और एनडीआरएफ टीम की त्वरित कार्रवाई एवं साहस की सराहना की। इस सफल अभियान ने एक बार फिर आपदा एवं जल बचाव कार्यों में एनडीआरएफ की दक्षता और जनसेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को साबित किया।
इस अवसर पर एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने लोगों से अपील की कि नदियों और अन्य जलाशयों में स्नान अथवा अन्य गतिविधियों के दौरान जल सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। उन्होंने गहरे पानी में जाने से बचने, चेतावनी संकेतों पर ध्यान देने तथा सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी।

इसे भी पढ़े   मारपीट में घायल युवक की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *