वाराणसी में गेहूं उद्योग की दो दिवसीय राष्ट्रीय गोष्ठी शुरू, 81 शहरों से जुटे 350 प्रतिनिधि

वाराणसी में गेहूं उद्योग की दो दिवसीय राष्ट्रीय गोष्ठी शुरू, 81 शहरों से जुटे 350 प्रतिनिधि

वाराणसी (जनवार्ता) । गेहूं उद्योग से जुड़ी चुनौतियों, नवाचार और संभावनाओं पर मंथन के उद्देश्य से व्हीट प्रॉडक्ट्स प्रमोशन सोसायटी की दो दिवसीय राष्ट्रीय गोष्ठी का गुरुवार को वाराणसी में शुभारंभ हुआ। गोष्ठी में देश के 81 शहरों से गेहूं उद्योग से जुड़े 350 प्रतिनिधि और 50 से अधिक विशेषज्ञ व वक्ता भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम का उद्घाटन व्हीट प्रॉडक्ट्स प्रमोशन सोसायटी के अध्यक्ष अजय गोयल ने किया। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए गोष्ठी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। यूपी आरएफएमए के अध्यक्ष दीपक बजाज ने बताया कि दो दिनों तक किसानों की समस्याओं, गेहूं उत्पादन, प्रसंस्करण, विपणन और उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी।

rajeshswari


उन्होंने बताया कि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल सायंकाल गोष्ठी में शामिल होंगे। इस दौरान गेहूं उद्योग में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उद्यमियों और किसानों को सम्मानित किया जाएगा। सेवानिवृत्त आईएएस मनोज सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।


अजय गोयल ने बताया कि गोष्ठी में आटा, बिस्कुट, ब्रेड, नूडल्स और पास्ता उद्योग से जुड़े उद्यमियों को आमंत्रित किया गया है। गेहूं की नई किस्मों, खपत, उत्पादन, वितरण और मूल्य संवर्धन के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञ विचार साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि गेहूं आधारित उद्योग रोजगार की बड़ी श्रृंखला से जुड़ा है, इसलिए इसके समग्र विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा।


गोष्ठी में शामिल उद्यमियों और किसान प्रतिभागियों के लिए वाराणसी की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से परिचित कराने का भी विशेष कार्यक्रम रखा गया है। इसके तहत गंगा क्रूज, गंगा द्वार से काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन, गंगा आरती तथा जलपान और रात्रिभोज की व्यवस्था की गई है।

इसे भी पढ़े   मूँछ वाले हनुमान मंदिर में  महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष ने किया हनुमान चालीसा का वितरण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *