वाराणसी में आगा सैयद अली खामनेई को दी गई श्रद्धांजलि

वाराणसी में आगा सैयद अली खामनेई को दी गई श्रद्धांजलि

वाराणसी (जनवार्ता) । अर्दली बाजार स्थित शिया जामा मस्जिद गुलाम अब्बास में शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद अंजुमन इमामिया की ओर से एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में आगा सैयद अली खामनेई के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

rajeshswari

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मौलाना तौसीफ़ अली, इमाम-ए-जुमा ने कहा कि आगा सैयद अली खामनेई के निधन से मुस्लिम समुदाय में शोक की लहर है। उन्होंने उन्हें धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में लंबे समय तक नेतृत्व करने वाली महत्वपूर्ण शख्सियत बताते हुए कहा कि उनके निधन से बड़ी संख्या में लोगों को गहरा दुख पहुंचा है।

मौलाना ने अपने संबोधन में कर्बला की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इमाम हुसैन का संदेश सत्य, न्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सत्य के मार्ग पर दिया गया बलिदान मानवता के लिए मार्गदर्शक बनता है।

श्रद्धांजलि सभा से पूर्व मस्जिद में कुरआनख़ानी एवं कुरआन पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में अंजुमन इमामिया के सचिव सैयद ज़फ़र अब्बास रिज़वी ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े   भगवान श्रीराम पर कथित टिप्पणी मामले की सुनवाई 24 जुलाई तक टली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *