एसएसपी मेरठ पर अधिवक्ता से कथित मारपीट का आरोप

एसएसपी मेरठ पर अधिवक्ता से कथित मारपीट का आरोप

मानवाधिकार आयोग ने दर्ज किया मामला

लखनऊ (जनवार्ता) । मेरठ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान पुलिस वाहन में मौजूद अधिवक्ता रवि गौतम के साथ एसएसपी मेरठ अविनाश पांडेय द्वारा कथित मारपीट के आरोपों को लेकर उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर की शिकायत पर की गई है।

rajeshswari

आयोग ने इस प्रकरण में केस संख्या 14615/24/54/2026 पंजीकृत किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस अभिरक्षा में मौजूद अधिवक्ता रवि गौतम के साथ कथित रूप से मारपीट की गई, जो मानवाधिकारों और पुलिस जवाबदेही से जुड़ा गंभीर मामला है।

अमिताभ ठाकुर ने आयोग से मांग की है कि घटना से संबंधित वीडियो एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित कराया जाए, अधिवक्ता रवि गौतम का स्वतंत्र रूप से बयान दर्ज किया जाए तथा पूरे मामले की जांच मेरठ पुलिस से अलग किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए।

उन्होंने कहा कि यदि पुलिस के प्रभावी नियंत्रण में मौजूद किसी व्यक्ति के साथ किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा कथित रूप से मारपीट की जाती है, तो यह निष्पक्ष जांच का विषय है। उन्होंने आयोग से मामले की स्वतंत्र जांच कराकर जिम्मेदारी तय करने और दोषी पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

फिलहाल उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग द्वारा मामले के पंजीकरण के बाद आगे की जांच प्रक्रिया शुरू किए जाने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े   यूपी विधानसभा का बदला-बदला सा नजारा,महिला सशक्तिकरण को समर्पित सदन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *