बाबा नागनाथ की 12वीं पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में साड़ी व फल वितरित
वाराणसी (जनवार्ता) । माँ गंगा की अविरलता एवं निर्मलता के लिए संघर्ष करने वाले पूज्य बाबा नागनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को अवधूत बाबा नागनाथ परमार्थ सेवा संस्था की ओर से दुर्गाकुंड स्थित राजकीय वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान असहाय वृद्ध महिलाओं को साड़ी एवं फल वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा नागनाथ जी महाराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने माँ गंगा के अस्तित्व और संरक्षण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उपस्थित लोगों ने माँ गंगा की स्वच्छता, निर्मलता और अविरलता बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर विजय लक्ष्मी मिश्रा, राजलक्ष्मी तिवारी, किशन दीक्षित (पूर्व प्रत्याशी, शहर दक्षिणी विधानसभा), पंकज सिंह (केटीवी डायरेक्टर), मनोज यादव (पूर्व पार्षद), प्रशांत सिंह ‘पिंकू’ (पूर्व पार्षद), गोपी यादव, रामभद्र पाठक, अभिषेक पाठक, निहाल तिवारी, प्रांजल तिवारी, रत्नेश पाण्डेय, धनंजय पाण्डेय, संचित सिंह, गुंजन गुप्ता, मृत्युंजय पाण्डेय, विनय जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव राहुल मिश्र “काशी” ने किया।

