वियतनाम में टूरिस्ट बोट हादसा: 15 भारतीयों की मौत, 21 को बचाया गया

वियतनाम में टूरिस्ट बोट हादसा: 15 भारतीयों की मौत, 21 को बचाया गया

नई दिल्ली (जनवार्ता) । वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को एक टूरिस्ट बोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे के समय नाव पर चार क्रू मेंबर समेत कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें 32 भारतीय पर्यटक शामिल थे। मृतकों में अधिकांश तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बताए जा रहे हैं।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक समुद्र में ऊंची लहरों के कारण नाव असंतुलित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि कई पर्यटकों ने लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी, जिससे वे नाव के नीचे फंस गए।

यह नाव भारतीय पर्यटकों को फु क्वोक द्वीप के पास स्थित ‘होन मे रुट’ से न्गोआई द्वीप घुमाने ले जा रही थी। तट से करीब 400 मीटर पहले यह हादसा हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। कई लोगों को समुद्र से निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया तथा कुछ को सीपीआर भी दिया गया।

भारतीय दूतावास ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि वह स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है। प्रभावित यात्रियों और उनके परिजनों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है तथा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

इसे भी पढ़े   गाज़ा पीस डील पर PM मोदी ने की ट्रंप की तारीफ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *