नोएडा : 5 मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 की मौत

नोएडा : 5 मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 की मौत

50 परिवारों का रेस्क्यू

नोएडा  (जनवार्ता) । सेक्टर-66 स्थित ममूरा इलाके में बुधवार दोपहर पांच मंजिला रिहायशी इमारत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और एक युवती गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

rajeshswari


सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इमारत में रहने वाले करीब 50 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान दो इमारतों की छतों के बीच सीढ़ियां लगाकर लोगों को सुरक्षित दूसरी इमारत में पहुंचाया गया।
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, ग्राउंड फ्लोर पर चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में धमाका हुआ, जिसके बाद आग तेजी से पूरी इमारत में फैल गई। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें बचाव अभियान चलता दिखाई दे रहा है।
फिलहाल पुलिस ने इमारत के मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। ममूरा क्षेत्र घनी आबादी वाला इलाका है, जहां बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोग अपने परिवारों के साथ किराये पर रहते हैं।

इसे भी पढ़े   डिजटल दौर में आंखों की सुरक्षा – अब Glasseo के साथ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *