इंदिरापुरम से लापता 8 वर्षीय बालक  का हरनंदी में मिला शव

इंदिरापुरम से लापता 8 वर्षीय बालक  का हरनंदी में मिला शव

नोएडा (जनवार्ता)। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी गांव से मंगलवार दोपहर लापता हुए आठ वर्षीय बालक सूरज का शव बृहस्पतिवार को नोएडा के सेक्टर-63 क्षेत्र में हरनंदी (हिंडन नदी) से बरामद हुआ। पुलिस ने शव की शिनाख्त उसके पिता ने की।

rajeshswari

मूल रूप से कासगंज के बहोरा गांव निवासी ओमवीर सिंह ने बताया कि उनका इकलौता बेटा सूरज मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे घर से अचानक गायब हो गया। परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार सुबह उन्होंने इंदिरापुरम थाने में लापता रिपोर्ट दर्ज कराई।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि बच्चा अक्सर हरनंदी किनारे खेलने-नहाने जाता था। इसके बाद नदी किनारे तलाशी ली गई, जहां झाड़ियों से बच्चे के कपड़े और चप्पल बरामद हुए। डूबने की आशंका में एनडीआरएफ के गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने बुधवार को कई घंटे तक खोजबीन की, लेकिन शव नहीं मिला।

बृहस्पतिवार सुबह नोएडा सेक्टर-63 थाना पुलिस को हरनंदी से एक नग्न शव मिलने की सूचना मिली। ओमवीर सिंह और अन्य परिजनों को शिनाख्त के लिए नोएडा बुलाया गया, जहां उन्होंने शव को अपने इकलौते बेटे सूरज का बताया।

पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की आगे जांच कर रही है। परिवार में ओमवीर सिंह, उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं। इस घटना से पूरे परिवार पर गहरा सदमा है।

इसे भी पढ़े   ग्रेटर नोएडा : एसटीएफ ने फर्जी RAW अधिकारी किया गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *