पूर्व एआरटीओ आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार

पूर्व एआरटीओ आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार

छापे में मिली भारी नकदी और बहुमूल्य आभूषण बरामद

लखनऊ (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पूर्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सोमवार को की गई। ललित कुमार पूर्व में आगरा में एआरटीओ के पद पर तैनात रहे थे और उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत पहले से मुकदमा दर्ज था।

rajeshswari

जांच के क्रम में 7 और 8 जुलाई को सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने लखनऊ स्थित उनके आवास पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी, सोने-चांदी के बिस्किट, बहुमूल्य आभूषण तथा चल-अचल संपत्तियों में निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए।

जांच अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी में 15 संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज, दो कारें, एक रिवॉल्वर तथा विभिन्न बैंकों, डाकघर, म्यूचुअल फंड और सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) से जुड़े अभिलेख भी मिले हैं। बरामद दस्तावेजों के आधार पर आरोपी की संपत्तियों और निवेश की विस्तृत जांच की जा रही है।

सतर्कता अधिष्ठान का कहना है कि पूछताछ के दौरान ललित कुमार अपनी आय के स्रोतों के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। साथ ही उन पर आवश्यक अभिलेख उपलब्ध न कराने और जांच में अपेक्षित सहयोग नहीं करने का भी आरोप है।

विजिलेंस ने पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच अभी जारी है और बरामद दस्तावेजों के आधार पर संपत्तियों के स्रोत एवं वित्तीय लेन-देन की गहन पड़ताल की जा रही है।

इसे भी पढ़े   मैच शुरू होते ही चोटिल हुआ LSG का मैच विनर खिलाड़ी,दर्द से कराहते हुए छोड़ा मैदान

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *