होटल में ड्रोन वैज्ञानिक की मौत, परिवार ने धमकी का लगाया आरोप

होटल में ड्रोन वैज्ञानिक की मौत, परिवार ने धमकी का लगाया आरोप

लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र स्थित नोवोटेल होटल में ड्रोन वैज्ञानिक राहुल सिंह (22) की संदिग्ध मौत के मामले में परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बुधवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे छोटे भाई रोहित सिंह ने कहा कि नोएडा निवासी एक कारोबारी के साथ ड्रोन प्रोजेक्ट को लेकर 85 लाख रुपये का अनुबंध था। आरोप है कि 62 लाख रुपये मिलने के बाद प्रोजेक्ट वापस ले लिया गया और पैसे लौटाने के लिए नोटिस भेजकर लगातार जान से मारने की धमकियां दी गईं। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

rajeshswari


मंगलवार सुबह होटल कर्मियों ने कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस ने राहुल का शव बरामद किया। कमरे में शव के आसपास उल्टी के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग या हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है। मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।


राहुल महराजगंज जिले के सिसवा क्षेत्र के रहने वाले थे। वह मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी), गोरखपुर के डिजाइन इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर से जुड़े थे और रिसर्च के साथ पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने बैटरी चालित इको-फ्रेंडली ट्रैक्टर सहित कई नवाचार किए थे और लगातार तीन वर्षों तक इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में प्रथम स्थान हासिल किया था।
पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   मथुरा में गोमांस की तस्करी कर रहा था शख्स,स्कूटी से 30 KG बरामद,आरोपी गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *