शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। मंडुआडीह थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार तड़के बरेका (बीएलडब्ल्यू) आवासीय परिसर से दबोचा गया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, लहरतारा निवासी एक महिला की तहरीर पर 24 जुलाई को किशन कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रवीण सचान कर रहे हैं। पुलिस टीम ने आरोपी किशन कुमार (30), निवासी लहरतारा, को 25 जुलाई की रात करीब 12:25 बजे बरेका आवासीय परिसर से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने महिला से मित्रता और आपसी सहमति से संबंध होने की बात कही। उसने यह भी बताया कि मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद वह वाराणसी छोड़कर जाने की तैयारी में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण सचान, उपनिरीक्षक विवेक यादव, फैंटम-48 के कांस्टेबल अमित कुमार तिवारी और कांस्टेबल संदीप शाह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   फर्जी पासपोर्ट पर शारजाह जा रहा अफगान नागरिक वाराणसी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *