वाराणसी में धूप-उमस से बढ़ी परेशानी, तीन दिन यलो अलर्ट

वाराणसी में धूप-उमस से बढ़ी परेशानी, तीन दिन यलो अलर्ट

वाराणसी  (जनवार्ता)। बारिश थमने के बाद वाराणसी समेत पूर्वांचल में तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार को दिनभर गर्मी और चिपचिपी उमस से लोग बेहाल रहे।

rajeshswari

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा और धूप-उमस का असर बना रहेगा। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने वाराणसी समेत पूर्वांचल के लिए अगले तीन दिनों का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही रहेगी, जबकि तीन दिन बाद बारिश की संभावना बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़े   गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *