27 जुलाई से दौड़ेगा सिलीगुड़ी का वर्दवान रोड फ्लाईओवर

27 जुलाई से दौड़ेगा सिलीगुड़ी का वर्दवान रोड फ्लाईओवर

सिलीगुड़ी। शहरवासियों का वर्षों पुराना इंतजार सोमवार को खत्म होने जा रहा है। महात्मा गांधी स्क्वायर (एयरव्यू मोड़) से वर्दवान रोड को जोड़ने वाले 1.124 किलोमीटर लंबे वर्दवान रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन 27 जुलाई को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी करेंगे। फ्लाईओवर शुरू होने से शहर के प्रमुख मार्ग पर जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

rajeshswari


उद्घाटन से पहले रविवार को पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रजा ने अधिकारियों के साथ फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और लाइटिंग व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उद्घाटन के बाद ऊपर और नीचे दोनों मार्गों पर वाहनों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


करीब ₹90 करोड़ की लागत से वर्ष 2018 में शुरू हुई इस परियोजना का निर्माण रेलवे की तकनीकी मंजूरियों और कोविड-19 महामारी के कारण कई बार प्रभावित हुआ। अब फ्लाईओवर तैयार होने के साथ शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े   यसमैडम का यह कैसा फरमान,Yes कहने पर चली गई 100 से ज्‍यादा लोगों की नौकरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *